फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter: नाम बदल कर की दोस्ती, होटल ले जाकर किया गलत काम, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा आरोपी

Tue, 30 Sep 2025 02:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी के खिलाफ एक युवती ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि युवक ने अपना नाम छिपाते हुऎ पहले उससे दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की थाना बन्नादेवी पुलिस ने 29 सितंबर देर रात अपना नाम बदलकर दूसरे समुदाय की युवती से दोस्ती कर उसके साथ कई बार होटल में ले जाकर गलत काम करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। 

विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि थाना बन्नादेवी पुलिस व मिशन शक्ति की महिला पुलिस टीम ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान गलत काम व धर्मपरिवर्तन करने के दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे जुबैर उर्फ खन्ना निवासी फफाला मार्केट थाना देहलीगेट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि युवक ने अपना नाम छिपाते हुऎ पहले उससे दोस्ती की, फिर होटल में ले जाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दबोचा आरोपी
थाना बन्नादेवी पुलिस व मिशन शक्ति महिला टीम ने बरौला बाईपास पर पीएम आवास योजना के खाली खंडहर की ओर जाने वाली सड़क पर मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार आरोपी जुबैर उर्फ खन्ना की घेराबंदी की। इस बीच आरोपी ने खुद को गिरा देखकर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई, जो जुबैर के बाएं पैर में लगी आरोपी के पास से एक तमंचा दो कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। अन्य अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें