चोरों ने यू ट्यूब से शटर काटने की जानकारी ली। चोरों ने बैंक की तिजौरी को काटने का प्रयास किया था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और 17 जनवरी की रात्रि सासनी रोड स्थित डबल गंग नहर के समीप से चारों को गिरफ्तार कर लिया।
हाथरस रोड स्थित एक बैंक में चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने बैंक की तिजोरी काटने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को तहसील के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के मुख्य गेट पर लगे शटर को काटने के बाद चोर अंदर घुस गए थे। चोरों ने बैंक की तिजौरी को काटने का प्रयास किया था। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और 17 जनवरी की रात्रि सासनी रोड स्थित डबल गंग नहर के समीप से चारों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लधौली के मजरा नगला बंजारा निवासी मोन पुत्र करुआ, राहुल पुत्र रामबाबू, सरजीत पुत्र धर्मवीर व प्रदीप उर्फ लप्पा पुत्र संजय है। पूछताछ में इन्होंने चोरी की बात स्वीकार ली। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, प्लास व बाइक आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
यू ट्यूब से ली शटर काटने की जानकारी
चोरों ने बताया उनको रुपये की जरूरत थी। इसके लिए चोरी का प्लान बनाया। उन्होंने यू ट्यूब से शटर व तिजोरी काटने की जानकारी ली।