हमदर्द नगर में बेटे से मारपीट की शिकायत लेकर पहुंची मां-बेटी को आरोपितों ने पीटा। पीड़िता नजमा ने आरोप लगाया कि साहिल ने उनका बुर्का फाड़ा, मारपीट की और बंदूक तानकर धमकी दी।
विज्ञापन
बेटे जीशान से साहिल की मारपीट की शिकायत पर बृहस्पतिवार को नजमा अपनी मां शमीम के साथ साहिल के घर पहुंचीं, जहां उनसे गाली-गलौज और मारपीट की गई। साहिल ने नजमा को घर के अंदर खींचने का प्रयास कर बुर्का फाड़ा।
विरोध करने पर उसने मां-बेटी पर बंदूक तानकर गोली मारने की धमकी दी। दोनों जान बचाकर भागीं। घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसके आधार पर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपित साहिल एआईएमआईएम नेता यामीन अब्बासी का बेटा बताया गया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।