फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार लेने का आरोप

विज्ञापन
सेवा भवन स्थित नगर निगम कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचे मृतक के परिजन । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने के लिए नगर निगम के एक बाबू पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लग रहा है। यह भी आरोप है कि बाबू एक लाख रुपये की और मांग कर रहा है। शिकायत सामने आने के बाद अपर नगर आयुक्त ने बुधवार को बाबू को तलब किया है।
विज्ञापन

सराय मान सिंह दुर्गापुरी निवासी भगवानदास नगर निगम में सफाई कर्मचारी थे। 28 जुलाई 2020 को मृत्यु हो गई। भगवानदास की तीन पुत्रियां हैं। पुत्र नहीं है। बड़ी बेटी विवाहित है और मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की मांग कर रही है। सोमवार को बड़ी बेटी अपने पति एवं बच्चों के साथ धरना देने नगर निगम पहुंच गई। मृतक की बेटी एवं दामाद का आरोप है कि नगर निगम के एक बाबू ने आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए हैं। इसके अतिरिक्त एक लाख रुपये की मांग और कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूरे पैसे देने पर 18-20 लाख रुपये और नौकरी दिला देंगे।
सूचना के बाद अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीड़ित लोगों के पास पहुंचे। बाबू को फोन लगाया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे बाबू को तलब किया गया है। पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। मृतक आश्रित कोटे से विवाहित बेटी को नौकरी का प्रावधान नहीं है। फिर भी हमलोग प्रकरण को देख रहे हैं और नियमानुसार पीड़ित परिवार को लाभ दिलाएंगे। आरोप में सत्यता पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोशिश के बावजूद बाबू से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें