युवक ने युवती के अश्लील फोटो बनाकर उसकी होने वाली ससुराल में भेज दिए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया।
गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तय हो चुकी है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक ने युवती के अश्लील फोटो एडिट कर उसकी होने वाली ससुराल भेज दिए हैं।
विज्ञापन
20 मार्च की सुबह युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिवार वालों से की तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि युवती की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।