फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गेस्ट हाउस में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी देर रात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रामघाट रोड के मदन पैलेस गेस्ट हाउस में 10 फरवरी की रात आयोजित शादी समारोह में 10 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी शुक्रवार देर रात दबोच लिया गया। उसे पुलिस ने बौनेर तिराहे से गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद सीधे कोलकाता गया था। अब अपनी रिश्तेदारी में कुछ सामान लेने आया। तभी दबोचा गया। अब शनिवार को उसे न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से फिरोजाबाद की बच्ची अपनी मौसी व मामा संग खुर्जा निवासी रिश्तेदार की बारात में मदन पैलेस गेस्ट हाउस में आई थी। तभी रात में दुल्हन की भतीजी के पति ने उसे रात में शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गया, जबकि बच्ची शौचालय में बेसुध मिली। अस्पताल पहुंचने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
इधर, सीसीटीवी की मदद से आरोपी अंडला खैर के जितेंद्र बघेल के रूप में हुई। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा के अनुसार आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आज उसे जेल में दाखिल किया जाएगा। फौरी पूछताछ में उसने स्वीकारा है कि वह घटना के बाद सीधे कोलकाता गया था। वहां से वापस आया था। तभी दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें