महिला ने आरोप लगाया कि नौकरी का लालच देकर आरोपी ने दोस्तों और एक मौलवी के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद प्रेम संबंध में फंसाया। असल पहचान छिपाकर दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाकर तीन साल तक ब्लैकमेल किया।
लोधा क्षेत्र की एक महिला ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म के आरोप लगाया। मामले में रोरावर पुलिस ने 30 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत में बताया था कि उसे नौकरी का लालच देकर फिरोज खान पुत्र आस मोहम्मद निवासी तालसपुर ने दोस्तों और एक मौलवी के साथ मिलकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद प्रेम संबंध में फंसाया। असल पहचान छिपाकर दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाकर तीन साल तक ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कराकर अमानवीय जीवन जीने को मजबूर किया गया।
पीड़िता के अनुसार पहले पति से तलाक के बाद वह सात साल के बेटे की परवरिश के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रही थी। ब्लैकमेलिंग से टूट चुकी पीड़िता पर निकाह का दबाव बनाया गया। मामले में सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।