फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाले की सैकड़ों बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला पदम के बरसाती नाले की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसडीएम गभाना से की गई है। यह नाला कई दशक पहले बड़े तालाब से करबन नदी तक बरसाती पानी की निकासी के लिए बना था। इसकी चौड़ाई करीब 24 फीट और लंबाई लगभग चार किलोमीटर है।
विज्ञापन

पिछले छह वर्ष से कुछ लोगों ने इस नाले पर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिकतर नाला खेतों में मिला लिया गया है। 02 फरवरी को आईजीआरएस पर शिकायत हुई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव निवासी अनिल चौहान और राजेंद्र सिंह ने शनिवार को फिर एसडीएम गभाना से शिकायत की। शिकायतें शुरू होने के बाद से नाले परिसर के लाखों रुपये के पेड़ बेच दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर पक्का निर्माण भी हो गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कब्जा हटने से बरसात में पानी भराव की समस्या दूर होगी। एडीओ पंचायत सतीश चौधरी ने बताया कि एसडीएम के आदेशानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें