बुढ़ासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने दो लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने और बेटी के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार बीती रात उनके पति गेहूं निकलवाने के लिए खलिहान में गए थे। रात करीब 11 बजे दो आरोपी उनके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर पिटाई की।
वहीं नामजद दोनों आरोपियों के अनुसार उक्त महिला के परिवार से उनका कई वर्ष से जमीन का विवाद चल रहा है। न्यायालय में मामला विचाराधीन है। इसी के चलते दबाव बनाने के लिए फर्जी फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।