फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाने पर भी बस से उतारने का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला पांच विसा निवासी दिव्यांग जगमोहन शर्मा ने बुद्ध विहार डिपो के परिचालक और चालक पर अभद्रता करने और जबरन बस से उतारने का आरोप लगाया है। कहा कि दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाने के बावजूद चालक-परिचालक उसे फर्जी बताते रहे और पीटा। सीएम पोर्टल पर शिकायत कर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जट्टारी से ग्रेटर नोएडा जाने के लिए बुद्ध विहार डिपो की बस में बैठे थे। परिचालक आकाश को दिव्यांग प्रमाण दे दिया लेकिन उसने यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही उस प्रमाण पत्र को फर्जी कहना शुरू कर दिया। ऑनलाइन प्रमाणित कर लेने की बात भी नहीं सुनी और गालियां दीं। चालक, परिचालक और उनके एक साथी ने पीटा और जबरन बस से उतार दिया। उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें