सड़क डालने से नस्ट हुई किसान नेक्से की मक्का की फसल।
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल निवासी नेक्से ने एसडीएम अतरौली से शिकायत कर ग्राम प्रधान और लेखपाल पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि गलत पैमाइश कर उसके खेत में होकर जबरन सड़क डाल दी गई, जिससे उसकी खड़ी मक्का की फसल नष्ट हो गई है।
उसके भाई की बनी समाधि स्थल भी तोड़ दी गई। उसने बताया कि नक्शे में सड़क उसके खेत में नहीं दर्शाई गई है, फिर भी कार्य कराया गया। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में भी तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाएगी और नक्शे के अनुसार ही आगे कार्रवाई की जाएगी।