फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप

Sat, 20 Sep 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पटाखास निवासी एक महिला ने एक राजस्व कर्मी पर एक सही रिपोर्ट लगाने के बदले में रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

ज्योति पत्नी योगेश निवासी पटाखास का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। पिछले वर्ष 12 सितंबर को भारी बारिश होने के कारण उनका मकान गिर गया था। उस समय उनके परिवार के सभी सदस्य बराबर के मकान में थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। महिला का कहना है कि अब उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह अपने टूटे हुए मकान को फिर से बनवा सकें।
ज्योति का कहना है कि उन्होंने दैवी आपदा के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना में मकान दिलाने की मांग अधिकारियों से की थी। मौके पर लेखपाल आए और फोटो खींचकर ले गए थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। महिला का कहना है कि इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। लेखपाल और कानून ने बिना मौके मुआयना किए ही 15 प्रतिशत से कम क्षति होने की रिपोर्ट लगा दी थी। ज्योति का आरोप है कि एक मोबाइल नंबर से कुछ दिन पहले कानूनगो का फोन आया था और पांच हजार रुपये मांगे। रजिस्ट्रार कानूनगो हृदेश कुमार का कहना है कि उन्होंने कोई रुपयों की मांग नहीं की है। आईजीआरएस पर शिकायत आने के बाद महिला को रिपोर्ट खारिज होने की बात बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें