वायरल ऑडियो में बंदी टीटू ने जेल के अंदर लगे पीसीओ से अपने भाई संदीप को फोन किया। टीटू ने रोते हुए बताया कि जेल के दारोगा संजय यादव ने उसके पैसे छीन लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दारोगा ने एक अन्य कैदी जितेंद्र ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
अलीगढ़ जिला कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी ने दरोगा पर जेल में जहर देने के प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने दरोगा पर प्रताड़ना, मारपीट और पैसे छीनने का आरोप भी लगाया है। वायरल ऑडियो में वह कह रहा है कि यदि जेल में उसकी मौत हो जाती है, तो उसका अंतिम संस्कार उसकी बेटी से कराया जाए।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो के अनुसार, बुलंदशहर निवासी बंदी टीटू ने जेल के अंदर लगे पीसीओ से अपने भाई संदीप को फोन किया। टीटू ने रोते हुए बताया कि जेल के दारोगा संजय यादव ने उसके पैसे छीन लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो दारोगा ने एक अन्य कैदी जितेंद्र ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
भाई संदीप ने बताया मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे जेल के पीसीओ नंबर से मेरे भाई का फोन आया था। वह बहुत डरा हुआ था। जब जेल में उसने मिलने पहुंचा तो गेट से ही मना कर दिया गया।जिला कारागार जेल अधीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कैदी की मनमानी के चलते उसकी बैरक को बदला गया। इसके चलते बंदी ने पीसीओ पर पहले अपने परिजन से कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा और उसके बाद जेल प्रशासन पर गलत आरोप लगाए।