फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: व्यापारी पर फायरिंग का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी से रंगदारी मांगने और रकम न देने पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथी व्यापारी से चार लाख रुपये तथा 15 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

एसएचओ जोगेंद्र सिंह ने बताया कि जवाहर चौक निवासी सोमिल जैन ने 30 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे दाउदपुर निवासी उत्तम ठाकुर के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने की शिकायत दी थी। व्यापारी का आरोप है कि उत्तम ने 13 जून को भी साथी के साथ उसके और बेटे पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। रविवार की घटना के बाद आरोपी ने रुपये न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह उत्तम को आजाद नगर तिराहे के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दाऊदपुर निवासी दिनेश उर्फ काली, जहांगीराबाद निवासी देव शर्मा और भवनगढ़ी निवासी आकाश उर्फ ढोलू के नाम सामने आए हैं। तीनों की तलाश जारी है। आरोपी पर आयुध अधिनियम की धारा भी बढ़ाई गई है। व्यापारी के बेटे सम्यक जैन ने बताया कि परिवार घटना से दहशत में है। बुधवार को उन्होंने एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र से मुलाकात कर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें