फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो गैंगवार: सराय हकीम प्रकरण में एक और आरोपी दबोचा, अब तक दोनों पक्षों से 15 लोग भेजे जेल

Tue, 31 Mar 2026 09:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोपी अरुण कुमार ने पूछताछ में स्वीकारा है कि पैसे के लेनदेन व सोशल मीडिया पर रील को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी अरुण कुमार गौतम उर्फ अरुण महादेव - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम में 12 मार्च को भाजयुमो के दो गुटों में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 31 मार्च को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में पुलिस अब तक दोनों पक्षों से 15 लोगों को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित एक आरोपी अरुण कुमार गौतम उर्फ अरुण महादेव निवासी सराय लवारिया, थाना बन्नादेवी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी अरुण कुमार ने पूछताछ में स्वीकारा है कि पैसे के लेनदेन व सोशल मीडिया पर रील को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग हुई थी। सीओ ने बताया कि मामले में अन्य वांछितों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त

  1. हर्षद हिन्दू पुत्र पवन कुमार निवासी सराय हकीम थाना बन्नादेवी अलीगढ़ (हिस्ट्रीशीटर)
  2. यश गुप्ता पुत्र विवेक गुप्ता निवासी गुडियाबाग थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़
  3. मयंक ठाकुर पुत्र अशोक कुमार निवासी लौहेरा थाना लोधा जनपद अलीगढ़
  4. योगेन्द्र पुत्र वेदराम निवासी गौतम नगर आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी अलीगढ़
  5. प्रफुल्ल पंडित पुत्र अवधेश शर्मा निवासी मसूदाबाद थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़
  6. नमन पुत्र बृजेश निवासी गुडियाबाग थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़
  7. काटू उर्फ गौरव पुत्र अशोक कुमार निवासी मौ० सिद्धार्थनगर आईटीआई रोड़ थाना बन्नादेवी, अलीगढ़
  8. आयुष शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी सराय वृंदावन थाना सासनीगेट जनपद अलीगढ़
  9. यश गोयल पुत्र अतुल गोयल निवासी बारहद्वारी पत्थर बाजार थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़
  10. शशांक शंकर शर्मा उर्फ शशांक पण्डित उर्फ शैलू पुत्र रविशंकर शर्मा निवासी शान्ति कुंज आगरा मार्ग थाना मडराक जनपद अलीगढ़ (हिस्ट्रीशीटर)
  11. हनी शिवाजी पुत्र योगेश निवासी बाबरी मंडी थाना कोतवाली नगर जनपद अलीगढ़
  12. शानू बाल्मीकि पुत्र रामजीलाल निवासी पला साहिबाबाद थाना सासनीगेट जनपद अलीगढ़
  13. शोएब अहमद पुत्र जावेद अली निवासी बदरबाग थाना सिविल लाईन जनपद अलीगढ़ (हिस्ट्रीशीटर)
  14. मौहम्मद हमजा पुत्र मौहम्मद आजम निवासी नगला पटवारी गली नं0 12 थाना क्वार्सी, अलीगढ़
  15. मोहित शर्मा पुत्र सुनील दत्त शर्मा निवासी गूलर रोड गली न0-4 मारवाडी मोहल्ला थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें