फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के टेलर की हत्या में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह में गत शुक्रवार को एएमयू में टेलरिंग का काम करने वाले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अब्दुल रज्जाक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगला मल्लाह निवासी 22 वर्षीय सलमान पुत्र शरफुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सलमान एएमयू में टेलरिंग आदि का काम करते थे। हत्या के बाद लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़कर जमकर पीटा था और पुलिस के हवाले कर दिया था। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की थी। इसके बाद आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया था।
सीओ अनिल समानिया के मुताबिक पुलिस ने अपनी जांच में यह पाया कि सलमान की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। पुलिस के मुताबिक सलमान जहां रहता है वहीं पड़ोस में एक युवक ने कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज की है। सलमान का वहां आना जाना था। कई बार मना करने के बाद भी उसकी गतिविधि कम नहीं हुई। जिसके बाद इस मामले की परिणिति हत्या के रूप में हुई। इस हत्याकांड में भीड़ ने शाकिर नाम के आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी अब्दुल रज्जाक को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह मोहल्ला राजा नगर गली नंबर 7 क्वारसी का रहने वाला है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें