फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल बनेंगे इंजीनियर व बिजनेस मास्टर

Wed, 24 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट तक योग्यता वाले लेखपाल पद के लिये इंजीनियर एवं मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्टेशन समेत अन्य बड़ी बड़ी डिग्री धारकों ने भी आवेदन किये हैं। उनकी बड़ी बड़ी डिग्रियां देखकर साक्षात्कार लेने वाले अफसर भी हैरान हैं।
विज्ञापन


इन दिनों लेखपाल भर्ती परीक्षा के फाइनल राउंड में साक्षात्कार के लिये चयनित 418 अभ्यर्थियों के कलक्ट्रेट के नए भवन में साक्षात्कार चल रहे हैं। साक्षात्कार के दूसरे दिन भी 84 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिये गए। इस दौरान किसी के पास एमबीए की डिग्री मिली तो किसी के पास बीटैक, एमटैक, एमसीए एवं अन्य बड़ी बड़ी डिग्रियां।

सूत्रों के मुताबिक मात्र पांच फीसदी अभ्यर्थी ही इंटर पास हैं। अन्य में करीब 25 फीसदी तो कम से कम ग्रेजुएट हैं। करीब 30 फीसदी पोस्ट ग्रेजुएट एवं अन्य के पास एमबीए, बीबीए, बीटैक एवं एमटैक जैसी बड़ी बड़ी डिग्रियां हैं। साक्षात्कार पैनल बी के अध्यक्ष एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व डा.वीके सिंह ने बताया कि साक्षात्कार 26 फरवरी तक चलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें