फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र के लिए लेखपाल मांगते हैं रुपये, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Fri, 19 Jan 2024 03:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर आरापे लगाया है कि लेखपाल मूल निवास, जाति व आय प्रमाणपत्र के लिए धनराशि मांगता है। लेखपाल ने 2022 व 2023 में कंबल वितरण के लिए गरीब लोगों से 100 रुपये प्रति कंबल मांगे थे। विरोध करने पर लेखपाल ने कंबल वितरण नहीं होने दिया।
विज्ञापन
रिश्वत (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम प्रधान पोहिना फरीदपुर निवासी रेखा सूर्यवंशी ने लेखपाल के खिलाफ डीएम से शिकायत की है। उनका आरोप है कि लेखपाल मूल निवासी, जाति व आय प्रमाणपत्रों पर रिपोर्ट लगाने के लिए अवैध रूप से धनराशि मांगते हैं। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रधान का आरोप है कि लेखपाल ने 2022 व 2023 में कंबल वितरण के लिए गरीब लोगों से 100 रुपये प्रति कंबल मांगे थे। विरोध करने पर लेखपाल ने कंबल वितरण नहीं होने दिया। आरोप है कि लेखपाल ने ग्राम प्रधान से अभद्रता भी की।

ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि लेखपाल ग्राम की राजनीति में सक्रिय रहते हैं। इसको लेकर 15 जनवरी को लेखपाल की शिकायत जिलाधिकारी से की गई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार कोल को कंबल वितरण में धांधली की जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में नायब तहसीलदार कोल अंजलि सिंह का कहना है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत आई थी। इसकी जांच कानूनगो कर रहे हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें