फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: लेखपाल पर इंदिरा आवास को दबाव बनाकर खाली कराने का आरोप, प्रार्थना पत्र मिलने पर होगी जांच

Sun, 04 Feb 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला ने लेखपाल पर आरोप लगाया कि 30 वर्ष पहले 35 गज में इंदिरा आवास बनाया गया था। बाद में उनके पुत्र छोटेलाल के नाम से करीब 20 वर्ष पहले 35 गज में प्रधानमंत्री आवास बना। उनका पूरा परिवार इन्हीं आवासों में रहता है। एक माह से लेखपाल उनके इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास की जगह को सरकारी बताकर आवास खाली करने का दबाव बना रहे है।
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दौरऊ निवासी एक परिवार का आरोप है कि उनके 30 साल पुराने इंदिरा आवास को दबाव बनाकर खाली कराने का लेखपाल द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि आवास जबरन खाली कराया गया तो परिवार आत्महत्या कर लेगा।

विज्ञापन


गांव निवासी चंद्रवती पत्नी मदनलाल के अनुसार 30 वर्ष पहले 35 गज में इंदिरा आवास बनाया गया था। बाद में उनके पुत्र छोटेलाल के नाम से करीब 20 वर्ष पहले 35 गज में प्रधानमंत्री आवास बना। उनका पूरा परिवार इन्हीं आवासों में रहता है। एक माह से लेखपाल उनके इंदिरा आवास और प्रधानमंत्री आवास की जगह को सरकारी बताकर आवास खाली करने का दबाव बना रहे है। उनके परिवार के पास दूसरा मकान नहीं है। कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर एसडीएम गभाना तक प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं।

वहीं एसडीएम हीरालाल सैनी के अनुसार अभी इस तरह का प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान गुड्डी देवी का कहना है कि आबादी की जमीन पर ही आवास बने हैं। लेखपाल बेवजह सरकारी जमीन बताकर इस परिवार को परेशान कर रहे हैं। वहीं लेखपाल विनोद कुमार का कहना है कि किसी को घर खाली करने के लिए नहीं कहा। उन पर निराधार आरोप लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें