जलाली कस्बा क्षेत्र में 2 फरवरी की रात रुपयों के लेन-देन पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसी ने तीन साल पहले कुछ रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वापस नहीं किया। 31 जनवरी को बस अड्डे पर पड़ोसी को रुपयों के लिए टोका तो नाराज होकर उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद 2 फरवरी की रात वह बाजार से सामान लाने जा रहे थे तभी पड़ोसी ने अपने बेटे और भाई-भतीजों संग मिलकर हमला कर दिया। वह जान बचाते हुए भागकर घर आ गए तो पीछे से आरोपी घर में घुस आए। घर पर भी पीटने के साथ महिलाओं से छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।