नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार।
- फोटो : samvad
नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार जिले का कार्यभार संभालने के बाद बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन में जनता से सीधे रूबरू हुए। डीएम ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।
जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उसके प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अध्ययन किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने की नसीहत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समझदारी के साथ करें।
सीडीओ योगेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि 50 लाख रुपये से अधिक की सभी विकास एवं निर्माण परियोजनाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। ये नोडल अधिकारी नियमित भ्रमण कर परियोजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी माैजूद रहे।