एसिड अटैक से पीड़ित बिजली विभग का संविदा कर्मी जीतू
- फोटो : IGLASS
बिजली का कनेक्शन कटने से बौखलाए एक व्यक्ति ने विद्युत विभाग के संविदा कर्मी पर तेजाब फेंका। तेजाब की कुछ बूंदे संविदा कर्मी के चेहरे पर पड़ीं जिससे चेहरा झुलस गया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस तेजाब की जगह मूर्ति साफ करने वाला केमिकल फेंके जाने की बात कह रही है।
कस्बे के मोहल्ला शिवदान नगर निवासी जीतू पुत्र भगवती प्रसाद विद्युत विभाग में हस्तपुर विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर कार्यरत हैं। जीतू के अनुसार रविवार की रात करीब आठ बजे वह कस्बे के मुख्य चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। इसी दौरान मोहल्ला असावर निवासी पन्नालाल पुत्र पोदीनाराम मिल गया।
उसने गालीगलौज करते हुए अपने घर की बिजली कटवाने का आरोप लगाने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद पन्नालाल तेजाब ले आया और लौटते समय राजू के ऊपर तेजाब फेंका जिससे चेहरा कुछ झुलस गया। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर घटना से विद्युत कर्मियों में रोष व्याप्त है।