फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ में हादसा, बेकाबू होकर पलटी कार, बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की दर्दनाक मौत

Wed, 20 May 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक ब्रांच मैनेजर विवेक चंद्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में  गांधी पार्क थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा गांधी पार्क इलाके के अली नगर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर ही पलट गई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों अधिकारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान बैंक ऑफ इंडिया  के अधिकारियों के रूप में हुई है।
विज्ञापन


विवेक चंद्रा बैंक ऑफ इंडिया  के ब्रांच मैनेजर हैं जबकि तान्या शर्मा बैंक ऑफ इंडिया  की असिस्टेंट मैनेजर हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे के  कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें