फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की चपेट में आई युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक क्षेत्र में मडराक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। मडराक के गांव पालीरजापुर के किसान विजयपाल सिंह की 18  वर्षीय बेटी शिखा शाम को गांव से मडराक स्टेशन के बाजार में कुछ सामान लेने आई थी। वहां से लौटते समय लाइन पार कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। इस सूचना पर जीआरपी हाथरस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। इसी बीच युवती का परिवार व अन्य ग्रामीण पहुंच गए। जीआरपी हाथरस के चौकी प्रभारी के अनुसार ग्रामीणों व परिवार के अनुरोध पर शव पंचायतनामा के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें