फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल युवती सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

अतरौली के गांव पेंडरा निवासी किसान के बेटे लविश ( 21 ) मंगलवार को अपनी बहन रेखा के यहां डिबाई गया था। वहां से रात को अपने भाई अरविंद के साथ बाइक से घर लौट रहा था। पाली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाई जख्मी हुए थे। लविश की मौत हो गई। उधर, अकराबाद के गांव मंडनपुर निवासी मजदूर मुन्नालाल ( 27 ) मंगलवार को किसी काम से अकराबाद गया था । वहां से टेंपो में बैठकर गांव आते समय केंटर ने टेंपो में टक्कर मार दी । हादसे में मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया । बुधवार को उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

टेंपो में बैठते समय गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत
हाथरस के गांव सिंधौली निवासी पान कुमारी ( 60 ) पत्नी अनोखलाल दो दिन पहले अपने बेटे कुंवरपाल के पास दिल्ली गई थीं। सोमवार को वहां से वापस लौट रही थीं । खैर में टेंपो में बैठते समय अचानक पैर फिसल गया और गिरकर अचेत हो गईं। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को महिला मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें