फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: दो सड़क हादसों में घायल दोनों लोगों ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 14 Aug 2022 09:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हुए दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर हुए अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हरदुआगंज के गांव सिल्ला का 30 वर्षीय राकेश कुमार बल्लभगढ़ में नौकरी करते थे। शुक्रवार को वह बाइक पर अपनी ससुराल राखी लेकर जा रहे थे। रास्ते में कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल राकेश कुमार को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार की रात घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं गांधीपार्क क्षेत्र के सिंधौली गांव निवासी 42 वर्षीय सावित्री शुक्रवार को अपने भाई को राखी बांधने के लिए खुर्जा जा रही थी, तभी गांधीपार्क बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। इससे वह बस के पहिये के नीचे आकर घायल हो गई थीं। उन्हें जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। परिवार की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें