फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्गी बांधने को लेकर वृद्धा को दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
हरेशा देवी का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रास्ते में बुग्गी बांधने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने 60 वर्षीय वृद्धा को धक्का दे दिया गया, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव डिगसी के रहने वाले संजीव कुमार पुत्र रामस्वरूप ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि सोमवार की रात को उनकी मां 60 वर्षीय हरेश देवी गांव में अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी। घर के बाहर ही बुग्गी बंधी हुई थी। तभी वहां से बाइक पर सवार दो युवक गुजरे। उन्होंने रास्ते में बुग्गी बांधने को लेकर उनकी मां से अभद्रता करनी शुरू कर दी। मां ने जब इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवक जो कि नशे में थे, उन्होंने गाली गलौज कर दी। इसका विरोध किया तो युवकों ने उनकी मां को धक्का दे दिया। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में गांव डिगसी निवासी नीरज पुत्र लाल सिंह उर्फ लाला और हरीश पुत्र एदल सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव डिगसी में वृद्धा के साथ हुई मारपीट और मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम वकील, प्रभारी थाना लोधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें