अलीगढ़ के गोरई थाना अंतर्गत साथनी स्थित एक अकेडमी के बच्चों को घेरकर पीटने और धमकाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
धर्मवीर सिंह निवासी धाना तेजा थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि साथनी में उनकी अकेडमी है। 28 नवंबर को नंदराम, शिवराम, छिद्दा, विष्णु, भगवान सिंह, जगदीश, रमाकांत मछला देवी, विरमा देवी निवासी गजू मथुरा ने अकेडमी को चारों ओर से घेरकर पथराव किया।
अकेडमी के बच्चों को डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए अकेडमी छोड़कर भागने के लिए कहा। थाना प्रभारी चरन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।