फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसी, कूलर और फ्रिज हुए महंगे

विज्ञापन
मामू भांजा ​स्थित एक दुकान में रखे फ्रिज, एसी, कूलर।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
एसी, कूलर और फ्रिज की कीमतें बढ़ गई हैं। बीते 15 दिनों में ब्रांडेड कंपनी के एसी के दाम लगभग डेढ़ से दो हजार रुपये बढ़ गए हैं। लोकल कंपनियों के कूलर पर 500 और ब्रांडेड में एक हजार रुपये तक बढ़े हैं। फ्रिज पर 500 से 2000 रुपये तक बढ़े हैं। इंडक्शन चूल्हे की कीमत 200 से 1000 रुपये तक बढ़ गई है।
विज्ञापन



मामू भांजा के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि इन सभी उत्पादों को देश में ही बनाया जाता है, लेकिन 60 फीसदी पार्ट्स चीन और 40 प्रतिशत कोरिया व जापान से पानी के जहाज द्वारा मंगवाए जाते हैं। इसलिए युद्ध के कारण इनकी आवक कम हुई है।


इधर, नोएडा और एनसीआर के मैन्युफैक्चर्स के पास इन उत्पादों के कलपुर्जों की कमी चल रही थी और अब श्रमिकों की संख्या भी घट रही है। कारीगरों को घरेलू गैस नहीं मिल रही है, इसलिए वह वापस घर जा रहे हैं। श्रमिकों की संख्या कम होने से उत्पादन कम हो रहा है। इन्हीं वजहों से इनकी कीमतें बढ़ी हैं। समद रोड के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी अंकित गुप्ता ने बताया कि स्टॉक कम होने से इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने कई उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें