फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस ने एबीवीपी का कार्यालय घेरा

विज्ञापन
पुतला फूंकने की सूचना पर कार्यालय पर तैनात पीएसी के जवान। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिलाधिकारी का पुतला फूंकना की सूचना पर पुलिस-फोर्स के जवानों ने अचलताल स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय को घेर लिया। परिषद के नेताओं का कहना है कि प्रशासन को गलत सूचना मिली थी।
विज्ञापन

अचलताल स्थित एबीवीपी कार्यालय पर रविवार को अपराह्न में बैठक चल रही थी। परिषद के नेताओं का कहना है कि बैठक 25 फरवरी से 5 मार्च तक प्रस्तावित युवा महोत्सव कार्यक्रम से संबंधित थी। इसी बीच सीओ द्वितीय राघवेंद्र एवं अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स कार्यालय के बाहर पहुंच गई।
विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री सीटू चौधरी ने बताया कि किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि एबीवीपी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी का पुतला फूंकने जा रहे हैं। जबकि पुतला फूंकने की कोई योजना नहीं थी और न ही कोई कारण है। उन्होंने बताया कि काफी समय तक पुलिस एवं पीएसी के जवान अचलताल पर रहे। परिषद कार्यालय के बाहर अचानक पुलिस फोर्स के पहुंचने से आसपास में चर्चा का बाजार गरम है।
विज्ञापन

अभी चर्चा में है फूट कोर्ट प्रकरण
नुमाइश मैदान में फूड कोर्ट के उद्घाटन में जिलाधिकारी एवं एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन का फोटो सामने आने के बाद भाजपा नेता सवाल उठा रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने इसकी शिकायत सीएम से की है। सोशल मीडिया में भी यह मामला चर्चा में है। कुछ लोग इस प्रकरण को फूड कोर्ट से जोड़ कर देख रहे हैं। चर्चा यह भी है कि शनिवार को परिषद के कुछ कार्यकर्ता कुमार विश्वास का कार्यक्रम देखने नुमाइश में गए थे। इस दौरान उनके साथ अभद्रता हुई थी। परिषद के नेता इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें