स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण टैबलेट व मोबाइल वितरण योजना के उपकरण डीएस कॉलेज में लंबे समय से एक कमरे में बंद रखे हैं। ये प्रकरण अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इनके बेकार होने का भी अंदेशा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में डीएस डिग्री कॉलेज के प्यारेलाल भवन में रखे मोबाइल-टैबलेटों की बेकद्री का मुद्दा सामने आने पर एबीवीपी गुस्से में है। 8 मार्च को कॉलेज प्राचार्य को एडीएम के नाम ज्ञापन देकर उन लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तीकरण टैबलेट व मोबाइल वितरण योजना के उपकरण डीएस कॉलेज में लंबे समय से एक कमरे में बंद रखे हैं। ये प्रकरण अमर उजाला द्वारा 8 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इनके बेकार होने का भी अंदेशा है।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने कहा कि प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित कर वितरण करे। साथ में इसमें लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई हो। मौके पर महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति, विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र, कॉलेज मंत्री सौरभ सिंह, पीयूष भारद्वाज, अभिमन्यु राघव, जतिन आर्य, पीयूष पचौरी, माधव, सचिन कुमार, देवेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।