फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फरार चल रहा हत्यारोपी दबोचा, अमरूद चुराने पर युवक की ले ली थी जान

Sat, 31 Dec 2022 04:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चार नवंबर को थाना गंगीरी के गांव मनेंना निवासी ओमप्रकाश को बाग में अमरूद चुराने को लेकर पकड़ कर बुरी तरह से पीटा गया था। उपचार के लिए ले जाते समय ओमप्रकाश की मृत्यू हो गई थी। इसी मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी हत्यारोपी को अलीगढ़ पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
फरार चल रहे पांच हजार रूपये के इनामी भोला के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गंगीरी पुलिस ने शुक्रवार की रात को मुखबिर की सूचना पर टीम बनाकर हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे पांच हजार रूपये के इनामी आरोपी को मलसई चौराहे से दबोच कर शनिवार को जेल भेज दिया। मामले में पुलिस चार हत्यारोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। अभी पुलिस एक अन्य हत्यारोपी की  तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


बीते चार नवंबर की रात को थाना गंगीरी के गांव मनेंना निवासी ओमप्रकाश बाग में अमरूद चोरी करने अपने दो साथियों के साथ गया था। अमरूद चोरी करने के बाद भागते समय बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने ओमप्रकाश  को पकड़ कर बुरी तरह पीटा और बाग में बांधकर डाल दिया था। उपचार के लिए ले जाते समय ओमप्रकाश की मृत्यू हो गई थी। 

मृतक ओमप्रकाश के भाई सत्यप्रकाश ने थाने में गांव हुसेपुर निवासी बनवारी लाल व गांव विहारीपुर निवासी भीमसेन समेत चारअज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बनवारीलाल व भीमसेन को तभी पकड़ कर जेल भेज दिया था। उसके कुछ दिन बाद पप्पू व अशोक निवासी हुसेपुर को भी पकड़ कर भी जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


फरार चल रहे पांच हजार रूपये के इनामी भोला उर्फ त्रिमलसिंह पुत्र खंजानसिंह को पुलिस टीम एसआई अरबिंद सिंह, मनू यादव, सिपाही अरूण कुमार अजीत सिंह, योगेंद्र कुमार ने मुखबिर की सूचना पर  शुक्रवार की रात मलसई चौराहे पर दबोच लिया। अगले दिन शनिवार में पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। अब पुलिस को एक बचे हुए आरोपी की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें