फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रुपये-गहने लेकर फरार...

Mon, 09 Jun 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरला क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही विवाहिता रुपये-गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसके मामा ने थाने में तहरीर दी है। बताते हैं कि यह युवती पूर्व में अपने गांव निवासी प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिजन ने पीछा कर उसे पकड़ लिया था। इसके बाद युवती को मामा के घर रहने के लिए छोड़ दिया था। दस दिन पहले ही मामा ने युवती की शादी कर दी थी। पांच दिन पहले ही वह ससुराल से मामा के घर आई थी। सोमवार को उसे विदा कराने के लिए ससुराल वालों को आना था। शनिवार की रात करीब 11 बजे यह युवती डेढ़ लाख रुपये और गहने लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें