आभा ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन वासुदेव प्रसाद कसेरे (86) का हृदयाघात से निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह 8:30 बजे अंतिम सांस ली। वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे। वासुदेव प्रसाद कसेरे 14 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। 26 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
वासुदेव प्रसाद के सबसे छोटे बेटे अखिल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को उठावनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी अपने घर से ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। जब हालात सामान्य हो जाएंगे, तब होटल आभा रीजेंसी में श्रद्धांजलि करेंगे। वासुदेव प्रसाद कसेरे अपने पीछे बेटे आलोक गुप्ता, इंजी. राजीव गुप्ता, अखिल गुप्ता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।