फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्लाह अध्यक्ष, हमजा उपाध्यक्ष बने

Sun, 19 Aug 2018 01:42 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अब्दुल्लाह अध्यक्ष, हमजा उपाध्यक्ष बने - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के चुनाव में लगातार दूसरी बार डॉ. अब्दुल्लाह आजमी को अध्यक्ष पद पर जीत मिली है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद हमजा व सचिव पद पर शादमा ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया। 765 में से 656 मत पड़े। काफी मत अवैध भी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


 शनिवार की सुबह मतदान शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। देर शाम मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी ने नतीजे घोषित कर दिए। अध्यक्ष पद पर डॉ. अब्दुल्लाह आजमी, डॉ. दीपक अग्रवाल व डॉ. जुनैद अख्तर मैदान में थे।

डॉ. अब्दुल्लाह (339 मत) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे डॉ. दीपक (248 मत) को 91 मतों से हरा दिया, जबकि तीसरे प्रत्याशी डॉ. जुनैद (44 मत) मिले हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मो. हमजा मलिक (426) ने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. आतिफ खालिद (205 मत) को 221 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


सचिव पद पर डॉ. शादमा शाहीन (455 मत) ने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. सलीम मोहम्मद खान (174 मत) को 281 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद पर डॉ. मोहम्मद अब्दुल्लाह (316 मत) ने अपने प्रतिद्वंद्वी जुनैद (309 मत) को बेहद नजदीकी मुकाबले में सात मतों से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. रेहान अहमद निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव के नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों को मुबारकबाद देने वालों का सिलसिला जारी हो गया। फूलों की माला पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें