चाहर क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने चाहर क्रिकेट एकेडमी को 73 रन से हरा दिया।
बुधवार को 50 ओवर के मैच में अब्दुल क्रिकेट एकेडमी ने 37 ओवर में 167 रन बनाए। नितिन कुमार ने 56 रन व प्रकाश कुमार ने 46 रन की पारी खेली। चाहर की तरफ से ललित, सौरभ, नीरज ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी चाहर क्रिकेट एकेडमी की टीम 34 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। टीम मैच हार गई। अभिषेक ने 23 रन बनाए। अब्दुल क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु चौहान ने चार, अनुज ने तीन व शैलेंद्र ने दो विकेट चटकाए। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया।