फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरा मशीनों पर छापा, वन विभाग की टीम को घेरा

Tue, 29 Nov 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध तरीके से चल रहीं आरा मशीनों की शिकायत पर सोमवार को वन विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की। उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में घुड़ियाबाग पहुंची चार फॉरेस्ट रेंजर्स की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ गया। यहां लोगों ने एक अधिकारी पर वसूली कर आरा मशीन चलवाने का आरोप लगाया और टीम के साथ हाथापाई पर उतारू हो गए। हालांकि टीम ने दो आरामशीन संचालकों के  खिलाफ कार्रवाई कर विभागीय अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

शहर फॉरेस्ट रेंजर अशोक कुमार निमेष ने बताया कि हरदुआगंज निवासी विशाल शर्मा की शिकायत पर डीएफओ ने टीम को अवैध रूप से चल रही आरामशीनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके चलते चार फॉरेस्ट रेंजर्स की टीम को शहर में छापेमारी के लिए भेजा गया।
टीम ने एक ही दिन में धौर्रामाफी, जीवनगढ़, जमालपुर, प्रीमियरनगर, कालीदह आदि में छापे मारे। यहां आरामशीनें काफी समय से बंद मिलीं। इसके बाद टीम घुड़ियाबाग पहुंची यहां दो आरामशीनें चलती हुई मिलीं और पांच चलने के लिए तैयार थीं। टीम ने जैसेे ही दो आरामशीन संचालकों पर कार्रवाई की, वहां मौजूद लोगों ने टीम का घेराव कर लिया। हाथापाई के हालात बन गए।
विज्ञापन

लोगों का आरोप था कि एक अधिकारी शुल्क लेकर आरामशीनों को चलवा रहे हैं। इस पर जब उस अधिकारी को वहां से फोन लगाया गया तो उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया। फॉरेस्ट रेंजर ने कहा कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ मंगलवार को कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें