फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rcm आरती गोयल आंगन पालन ना करने वाले अस्पताल निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना संक्रमण के मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की गाइड लाइनों का अनुपालन न करने वाले निजी अस्पतालों के मामले में डीएम ने सख्त रूख अपनाया है। कोरोना संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखने समेत अन्य नियमों का सरासर उल्लंघन कर रहे इन अस्पतालों को सख्त चेतावनी दी है कि या तो वे अपना रवैया सुधार लें, अन्यथा उन्हें बंद करा दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के संबंध में आईसीएमआर ने निजी अस्पतालों के लिये गाइड लाइन जारी की हैं। इसके अनुसार संदिग्ध मरीज की सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को देने, मरीज को अन्य मरीजों से अलग आइसोलेशन वार्ड में रखने समेत अन्य औपचारिकताएं हर हाल मंे अस्पताल प्रशासन को पूर्ण करनी हैं। लेकिन हाल ही में देखने में आया है कि निजी अस्पताल इन नियमावलियों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें कोरोना की नियमावली मामले का प्रशिक्षण लेने वाले रूसा हास्पिटल समेत अन्य अस्पताल शामिल हैं। इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी निजी अस्पतालों को आईसीएमआर की गाइड लाइंस का हर हाल में अनुपालन करना ही होगा। जो भी अस्पताल गाइड लाइंस का उल्लंघन करेगा, उसे बंद करा दिया जाएगा। बताते चलें कि हाल ही में रूसा एवं राठी अस्पताल में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में आईसीएमआर की गाइड लाइंस का सरासर उल्लंघन पाया गया था। इस मामले में राठी अस्पताल को नोटिस तक जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें