फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो लाख के रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाला युवक पकड़ा, जेल भेजा

Mon, 03 Jun 2024 05:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे की ई-टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले तान्या जनसेवा केंद्र गोबरा-शाहगढ़ थाना अकराबाद के संचालक मुनेश कुमार को पकड़ लिया गया है। आरोपी तय मूल्य से 100 से 200 रुपये अधिक में रेल टिकट बेचता था।
विज्ञापन
आरपीएफ थाने में ई-रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाला आरोपी युवक - फोटो : आरपीएफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ एवं क्राइम विंग की टीम ने 2 जून को आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर कालाबाजारी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी अब तक दो लाख रुपये से अधिक के टिकटों की कालाबाजारी कर चुका है। उसके पास से 35 हजार रुपये की अग्रिम व पुरानी टिकटें मिली हैं।

विज्ञापन


आरपीएफ के पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ एवं क्राइम विंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी पर रेलवे की ई-टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले तान्या जनसेवा केंद्र गोबरा-शाहगढ़ थाना अकराबाद के संचालक मुनेश कुमार को पकड़ लिया गया है। आरोपी तय मूल्य से 100 से 200 रुपये अधिक में रेल टिकट बेचता था।

आरोपी के पास से भविष्य की यात्राओं के तीन टिकट कीमत 11,189.90 रुपये एवं पुरानी यात्रा के 12 टिकट कीमत 24134.15 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी पर अवैध रूप से टिकट बनाकर तय मूल्य से 100-200 रुपये अधिक लेना स्वीकारा है। वह अब तक दो लाख रुपये मूल्य की टिकटों की कालाबाजारी कर चुका है। टीम ने मौके से सीपीयू, प्रिंटर, कंप्यूटर, मोबाइल फोन व 2200 रुपये बरामद किए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें