फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पत्नी से मिलने आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, कोल्डड्रिंक में जहर देने का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मेघश्याम अपनी पत्नी से मिलने के लिए गांव नगला बिजना गया था, जहां उसकी पत्नी एक दुकान चलाती है। दुकान पर पहुंचने पर पत्नी ने शोर मचाते हुए दुकान का शटर गिरा दिया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच मेघश्याम वहां से गांव जलालपुर पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक में जहर मिला कर दिया - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांव नगला बिजना में पत्नी से मिलने आए एक युवक की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक ने मरने से पहले पत्नी पर कोल्डड्रिंक में जहर देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


गांव दमुआका की एक युवती की शादी सात साल पहले टप्पल के गांव मथना कीलपुर निवासी मेघश्याम से हुई थी। शादी के बाद दंपती में विवाद के बाद कोर्ट में मामला विचाराधीन है। मेघश्याम के भाई का कहना है कि आज वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए गांव नगला बिजना गया था, जहां उसकी पत्नी एक दुकान चलाती है। दुकान पर पहुंचने पर पत्नी ने शोर मचाते हुए दुकान का शटर गिरा दिया और पुलिस को सूचना दी।

इस बीच मेघश्याम वहां से गांव जलालपुर पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी टप्पल में भर्ती कराया, जहां उसने अपनी पत्नी पर कोल्डड्रिंक में जहर देने का आरोप लगाया। इसके कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक ने कोल्डड्रिंक में जहर देने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें