फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश में युवक ने गर्दन पर मारा ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जाटवान में एक व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उसकी गर्दन से खून बहने लगा। घायल युवक को अन्य दुकानदारों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हाथरस रेफर कर दिया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला जाटवान निवासी साकेत आनंद उर्फ नवेदा की शादी 10 वर्ष लगभग पूर्व जनपद एटा के एक गांव से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से नावेद का अपनी पत्नी से झगड़ा होने लगा। बुधवार की सुबह भी उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह बाजार में आया और उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। उसकी गर्दन से खून बहता देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। उसे एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी पर उसका उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे हाथरस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें