फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: तेरहवीं में हुई कहासुनी, युवक का चाकू से गोदकर कत्ल, बिखरा खून.. 50 मीटर तक दौड़ा जुगनू

Tue, 16 Dec 2025 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हत्या से पहले जुगनू खुद बचने के लिए 50 मीटर तक भागा था। इस बात की गवाही गली में बिखरे खून ने दी। हालांकि, आरोपी देर रात तक यह नहीं बता पाए कि किस हथियार से उन्होंने वार किया।
विज्ञापन
हत्या पर पहुंची पुलिस, शोक मनाते परिजन, मृतक जुगनू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में क्वार्सी क्षेत्र के नगला तिकौना में 15 दिसंबर देर शाम तेरहवीं में पड़ोसियों में हुई मारपीट के बाद जुगनू (30) का चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया गया। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। दोनों से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटनाक्रम देर शाम करीब आठ बजे का है। नगला तिकौना की आंबेडकर गली के एक बुजुर्ग गजराज सिंह के देहांत पर सोमवार को उनकी तेरहवीं का आयोजन आंबेडकर पार्क में चल रहा था। जहां गली का ही जुगनू व उसका पड़ोसी प्रेम सिंह पहुंचे। खाना खाते समय नशे में होने के कारण दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ भी मार दिए। बात बढ़ती देख आयोजन में शामिल लोगों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो प्रेम सिंह जुगनू को खींचते हुए आयोजन से बाहर ले आया। बाहर दोनों में बहस के साथ झगड़ा होने लगा। प्रेम सिंह का घर गली के मुहाने पर पार्क के ही सामने है। इसलिए शोरशराबे पर उसका बेटा मन्नत व परिवार की महिलाएं भी बाहर आ गईं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच प्रेम व मन्नत ने मिलकर जुगनू को पीटना शुरू कर दिया। वह बचते हुए गली में अपने घर की ओर भागा तो उस पर चाकू से प्रहार शुरू कर दिए। जुगनू की चीख पर उसके परिवार के लोग भी बाहर निकलकर आए। मगर घर के दरवाजे पर पहुंचते पहुंचने उसकी गर्दन पर चाकू की गहरी चोट लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। इसके जवाब में जुगनू के परिजनों के हमलावर होते देख आरोपी पक्ष वहां से भाग गया। बाद में परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया। खबर पर इलाका पुलिस व सीओ घटनास्थल पहुंच गए। जुगनू के परिवार द्वारा प्रेम सिंह, उसके बेटे मन्नत, प्रेम सिंह की पत्नी सहित आधा दर्जन नामजदों पर तहरीर दी गई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

इस घटना को लेकर अब तक की जांच में उजागर हुआ है कि दोनों नशे में थे। आयोजन में दावत खाते समय किसी बात पर कहासुनी हुई है। तभी बाहर लाकर उस पर हमला कर दिया। बाकी पूछताछ में सही कारण सामने आएगा। - मृगांक शेखर पाठक एसपी सिटी

विज्ञापन

बिखरा खून... 50 मीटर तक दौड़ा जुगनू

हत्या से पहले जुगनू खुद बचने के लिए 50 मीटर तक भागा था। इस बात की गवाही गली में बिखरे खून ने दी। हालांकि, आरोपी देर रात तक यह नहीं बता पाए कि किस हथियार से उन्होंने वार किया। प्रेम सिंह यही कहता रहा कि अंदर वह गाली दे रहा था। इसलिए झगड़ा शुरू हुआ। बाहर आकर मारपीट में किसी तरह चोट लगने पर वह गिर गया।

आंबेडकर पार्क के बाहर घटनास्थल व प्रेम सिंह के घर से लेकर गली में अंदर जुगनू के मकान की दूरी 50 मीटर है। जब पुलिस व फील्ड यूनिट वहां पहुंची तो प्रेम सिंह के मकान के बाहर से लेकर अंदर जुगनू के मकान तक खून बिखरा हुआ था। इससे यह माना गया कि जुगनू के पहला हमला प्रेम सिंह के मकान पर ही हो गया था। पूछताछ में प्रेम सिंह ने स्वीकारा कि दोनों साथ खाना खाने गए थे। जिनके परिवार में तेरहवीं थी, वह जुगनू के खानदारी रिश्तेदार हैं। वहां वह नशे में था। बेवजह गाली दे रहा था। जब मना किया तो बहस करते हुए थप्पड़बाजी हो गई। इसके बाद बाहर आने पर दोनों में झगड़ा हुआ।

मजदूरी करता था जुगनू
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जुगनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। जुगनू एक बेटे का पिता था। वह मजदूरी करता था। उसकी हत्या की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, भाई व अन्य परिजन देर रात मेडिकल कॉलेज में थे। कुछ लोगों को थाने तहरीर देने के लिए बुलाया गया था। इस घटना के बाद पुलिस जब पहुंची तो आयोजन से लेकर मोहल्ले तक के लोगों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें