युवक ने वीडियो में अलीगढ़ सीएमओ के बारे में कहा कि शिकायत जब सीएमओ से की तो उन्होंने कहा कि जब खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही होंगे। मैंने 3000 रुपये की रसीद दिलवाने की उनसे कही तो उन्होंने मुझे फटकार कर वहां से भगा दिया। जब मैंने उनसे व्हाट्सएप पर शिकायत की तो उन्होंने अजीब जबाव दिया।
सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक ने अलीगढ़ के जिला चिकित्सालय में खून देने के नाम पर खेले जा रहे खेल का खुलासा किया है। यह वीडियो युवक ने चिकित्सालय के सामने खड़े होकर बनाया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की पोल वायरल वीडियो खोल रहा है। युवक का आरोप है कि जिला चिकित्सालय में खून देने के नाम पर मरीज से रुपये मांगे जा रहे हैं। जब सीएमओ से इसकी शिकायत की गई तो उसे धमकी मिली। सीएमओ कार्यालय से ने पीड़ित को भगा दिया। इस पर पीड़ित ने जिला मलखान सिंह चिकित्सालय के बाहर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने सरकार और आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
बदले में खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही पड़ेंगे
वीडियो में युवक ने बताया कि मेरा नाम रिजवान खान है। मेरी पत्नी सीएचसी जवां पर भर्ती थी। उसके लिए खून की जरूरत थी। मैं मलखान सिंह में खून लेने गया। वहां कहा कि दो महीने पहले मेडिकल में रक्तदान किया था। बदले में खून देने की मैंने कही, उन्होंने कहा कि दो महीने पहले खून दिया, अब नहीं ले सकते। उन्होंने बताया कि आप अगर 10 हजार का जुगाड़ कर लेंगे तो यूंही खून मिल जाएगा। मैंने उसे लाकर 3000 हजार रुपये दिए, तब उन्होंने खून दिया। इसकी शिकायत जब सीएमओ से की तो उन्होंने कहा कि जब खून नहीं दोगे तो रुपये तो देने ही होंगे। मैंने 3000 रुपये की रसीद दिलवाने की उनसे कही तो उन्होंने मुझे फटकार कर वहां से भगा दिया। जब मैंने उनसे व्हाट्सएप पर शिकायत की तो उन्होंने अजीब जबाव दिया। लोग रक्तदान करते हैं, उसी खून को जिला अस्पताल में ब्लैक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग में खून देने के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, सरकार को इसे देखना चाहिए।