फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेब में सुसाइड नोट रखकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में जेल फाटक के पास बुधवार तड़के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। युवक आधी रात को घर से निकल गया था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह स्वेच्छा से अपनी जान दे रहा है।
विज्ञापन




थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 38 वर्षीय हरजीत सिंह प्रिंस एक फैक्टरी में नौकरी करता था। मंगलवार शाम परिजनों ने उसे किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद वह खाना खाकर घर पर सो गया। फिर देर रात घर से निकल गया। इसके बाद वह जेल फाटक के पास पहुंचा और तड़के करीब चार बजे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।



सुबह ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क किया तो परिजन आ गए। बड़े भाई सतनाम सिंह परिजनों के साथ माैके पर आ गए। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हरजीत सिंह प्रिंस के रूप में कर ली। वह परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। बन्नादेवी के थाना प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रेन के आगे आकर युवक ने आत्महत्या की है। तलाशी में उसकी जेब से एक स्वेच्छा से मरने का लिखा हुआ पत्र मिला है। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था। इसको लेकर घरेलू कलह होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें