फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गृहक्लेश में युवक फंदे पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लोधा क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित लोधा कस्बे में मंगलवार सुबह गृहक्लेश के चलते हरेंद्र सिंह (45) ने घर के अंदर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन




लोधा निवासी हरेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि वह नशे के आदी थे। सोमवार की देर रात घर में काम नहीं करने पर कहासुनी हो गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर हरेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह घर के अंदर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद कमरे में लगे पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।



इस पर परिजनों को कुछ शक हुआ और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे पर हरेंद्र को लटका देख कर सबके होश उड़ गए। चीख पुकार मचने लगी। परिवार के लोगों की रोने की आवाज सुनकर मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने लोधा पुलिस को बिना सूचना दिये आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की मां वीना देवी कस्बे में ही अपना निजी क्लीनिक चलाती हैं। लोधा एसओ अंकित ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें