फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांव जा रहे युवक की हादसे में मौत, एक घायल

Thu, 27 Feb 2025 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिरौली हीरा सिंह निवासी राहुल कुमार बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। गांव नगला बबूल निवासी रिंकू सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


जिरौली हीरा सिंह निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र जयपाल सिंह 25 फरवरी रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के संपर्क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। परिजनों ने उसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना 26 फरवरी सुबह जीटी रोड पर नानऊ नहर पुल के पास हुई। गांव नगला बबूल निवासी रिंकू सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रिंकू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें