छत्तीसगढ़ का एक युवक गंगीरी क्षेत्र की एक युवती से मिलने पर बुधवार को उसके गांव पहुंचा। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने बताया है कि दोनों में चार महीने पहले मोबाइल पर दोस्ती हुई थी।
युवती को युवक से फोन पर बात करते हुए परिवार वालों पकड़ लिया। इसके बाद युवती ने उसे गांव बुला लिया। बृहस्पतिवार की सुबह वह युवती के गांव पहुंच गया। गांव के बाहर युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम चंद्रेसेंन कुर्र निवासी गांव गुगवनी थाना विकासपुरी छत्तीसगढ़ बताया है। युवक को पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेजा है।