टप्पल क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी में खेत पर फसल देखने गए युवक को सर्प ने डस लिया। सर्प के डसने से उसकी मौत हो गई।
सतेंद्र कुमार (35) पुत्र विजयपाल बृहस्पतिवार को सुबह गांव के पास अपने खेत पर फसल देखने के लिए गया था। इस दौरान उसे सर्प ने डस लिया। सुबह नौ बजे परिजन जब खेत पर खाना लेकर पहुंचे तो उन्हें सतेंद्र खेत की मेड़ पर अचेत हालत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे निकटवर्ती अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत का कारण सर्प दंश बताया गया है। युवक ने अपने पीछे पूरे परिवार सहित पत्नी व दो बच्चे प्रिंस व वैभव को रोता हुआ छोड़ है।