थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में मंगलवार को ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की माैत हो गई। थाना क्षेत्र की रियाज काॅलोनी निवासी आमिर मंगलवार देर शाम को किसी काम से नगला पटवारी गए थे। वापसी में रात करीब आठ बजे वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आमिर को टक्कर मार दी।
हादसे में आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें पंडित दीनदयाल चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद