फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कूलर में आया करंट, युवक की गई जान, परिवार में छाया मातम

Thu, 03 Oct 2024 06:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दिनेश बघेल रात करीब 10 बजे अपने कमरे में कूलर का प्लग बिजली के बोर्ड पर स्विच में लगा रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
मृतक दिनेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1 अक्टूबर की रात गांव नगला जैत में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव निवासी 27 वर्षीय दिनेश बघेल पुत्र महीपाल सिंह मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने कमरे में कूलर का प्लग बिजली के बोर्ड पर स्विच में लगा रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


तत्काल ही परिजन उन्हें अलीगढ़ ले गए लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। दो साल पहले ही शादी हुई थी और 25 दिन का बेटा है। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें